शपथग्रहण में एक छोर से दूसरे छोर खुद चलकर वसुंधरा के पास पहुंचे राहुल

जयपुर: राजस्थान में अशोक गहलोत ने बतौर मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली. जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई आला नेता मौजूद रहे. साथ ही इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की.

इस मौके पर एक अनूठा दृश्य भी देखने को मिला. दरअसल जैसे ही राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के अंत में राष्ट्रगान हुआ. उस दौरान राहुल गांधी और मनमोहन सिंह समेत अन्य नेता मंच के बाएं छोर पर खड़े थे. जैसे ही राष्ट्रगान खत्म हुआ सभी नेता एक दूसरे से मिलने लगे और मंच के बीच में खड़े सचिन पायलट को बधाई देने के लिए पहुंचने लगे.

इसी दौरान राहुल गांधी मंच के बाईं ओर से चले और मंच के बीच में खड़े सचिन पायलट को दरकिनार कर आगे बढ़ते रहे. वे चलते-चलते मंच के दाहिने छोर पर पहुंच गए. वहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खड़ी थीं. राहुल तुरंत उनके पास पहुंचे. उन्होंने वसुंधरा राजे से हाथ मिलाया. उनसे हाल-चाल पूछा और फिर उसके बाद पुनः पीछे की ओर चलने लगे. और अंत में वे अशोक गहलोत और सचिन पायलट के पास पहुंचे. 

Comments

Popular posts from this blog

आज तक के पत्रकार को सलमान की धमकी

शिक्षा क्यों और कैसी?

आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर लेख