गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में महफिल लूट ले गईं वसुंधरा राजे सिंधिया...............सिंधिया को यूं लगाया गले

आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेता पहुंचे। लेकिन सभी टीवी चैनलों पर अगर कोई छाया तो वो हैं पूर्व राजस्‍थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया। कांग्रेसी दिग्गजों के बीच बार-बार कैमरे वसुंधरा राज सिंधिया को ढूंढ़ ले रहे थे। असल में वसुंधरा राजे शपथ ग्रहण समारोह में बाकी नेताओं से पहले ही पहुंच गईं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से मुस्कुराकर मुलाकात करनी शुरू की। ऐसा होते देख कांग्रेसी नेता भाव विह्वल हो गए। एक-एक कर सभी कांग्रेसी व विपक्ष के नेता उनसे मिलने आने लगे।
इस समारोह के बीच दो परिवारों ने लाड प्यार का एक शानदार फोटो कैमरे में कैद किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह में समय पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्टेज पर थीं। तभी मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया वहां पहुंचे। उन्होंने वसुंधरा राजे को प्रणाम किया, जिस पर उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गले लगा लिया।
इस अद्भुत और शानदार पल को वहां पर मौजूद थे। कैमरामैन ने कैद कर लिया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह फोटो सारी सोशल साइट्स पर चलने लगा। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ग्वालियर के पूर्व राजघराने की सदस्य रही हैं, और ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके भाई माधव राज सिंधिया के बेटे हैं।
#माधुसिं

Comments

Popular posts from this blog

आज तक के पत्रकार को सलमान की धमकी

शिक्षा क्यों और कैसी?

आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर लेख