हल्दी की सब्जी का सरल तरीका
सर्दियो में हल्दी का सब्जी खाने का हर किसी का मन करता है पर लागत खर्च, बनाने में लगने वाले समय और बनाने की विधि से अनभिग्यता से हल्दी के स्वाद से वंचित रह जाते है ।
सामग्री -1kg हल्दी
250 ग्राम मटर
150 ग्राम हरी मिर्च
20 ग्राम अदरक
जीरा ,राई
लहुसन
लाल मिर्च ,पिचा हुआ धनिया ,नमक ।
विधि -कड़ाई में 250 ग्राम घी डाले थोडा गरम होने पर छलनी से कटी हुई हल्दी धी में डाले और जब तक गरम करते रहे जब तक हल्दी के अंदर पानी की मात्रा हो लगभग 8 मिनिट में हल्दी पक जायेगी पकने के बाद निचे उतार ले ।
दूसरी कड़ाई में 50ग्राम घी गरम करे और उसमे जीरा व् राई डाले उसके बाद में लहसुन हरी मिर्च और अदरक डाले उसके बाद मटर डाल दे थोडा पकने के बाद मिर्च मसाला पानी में भिगोकर डाल दे । अब थोडा पकने के बाद भुनी हुई हल्दी को कड़ाई में डाल दे । थोडा ठण्डा होने के बाद हरा धनिया डाले कर आप अपने परिवार दोस्तों को खाने के लिए परोस सकते है ।
लागत 15 जनो के लिए 300 रूपये ।
अगर आप हल्दी रायता बनाने चाहते हो तो दही भी दाल सकते हो पर ।
ज्यादा घी और हरी प्यास हल्दी के स्वाद को बिगाड़ देता है और ज्यादा धी से लागत मूल्य भी बढ़ जाता है
Comments