केजरीवाल ब्लैकमेलर और थर्ड ग्रेड आदमी-सलमान


कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अरविंद केजरीवाल के आंदोलन पर तीखा हमला बोला हुये कहा है कि वे इस तरह के ब्लैकमेलर और भड़काऊ लोगों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ थर्ड ग्रेड के लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और ये लोग एक-एक कर काग्रेस के नेताओं को बर्बाद करना चाहते हैं. अपने ट्रस्ट में लाखों के घपले का आरोप झेल रहे सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम इसके खिलाफ हर मुमकीन लड़ाई लड़ेंगे.

गौरतलब है कि न्यूज चैनल आज तक ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद आरोप लगाया था कि सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी के ट्रस्ट ने जाली दस्तखत करके 71 लाख रुपये कमाये थे. इसके अलावा एक अन्य अखबार ने दावा किया है कि जाली हस्ताक्षर के द्वारा 68 लाख रुपये की रकम और कमाई गई थी. इन आरोपों के बाद अरविंद केजरीवाल और उनके साथी सलमान खुर्शीद को उनके पद से हटाने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं. शुक्रवार को शुरु हुये उनके आंदोलन के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था और अस्थाई जेल भी भेजा गया था लेकिन अपनी रिहाई के बाद केजरीवाल फिर आंदोलन कर रहे हैं.

अब अपने खिलाफ लगे आरोपों से बौखलाए सलमान खुर्शीद ने कहा है कि हमें क्या करना है यह हम तय करेंगे. किसे बनाना है, किसे हटाना है, किसका बचाव करना है, किसको संरक्षण देना है, ये हमारा फैसला होगा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल मेरे खिलाफ ऐसा इसलिए कर रहे क्योंकि वो राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं और उन्हें लगता है कि वो देश पर कब्जा कर लेंगे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी.

सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनके और उनकी पत्नी के ट्रस्ट के फर्जीवाड़े का राज खोलने वाले ब्लैकमेलर हैं. वो लोगों को भड़काने के विकलांगों की सरकारी मदद में हुए घोटाले में जांच की मांग उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम इसके खिलाफ हर मुमकिन लड़ाई लड़ेंगे. हमसे जो भी मुमकिन होगा करेंगे लेकिन इस तरह के ब्लैकमेलर और भड़काऊ लोगों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ थर्ड ग्रेड के लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और ये लोग एक-एक कर काग्रेस के नेताओं को बर्बाद करना चाहते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

आज तक के पत्रकार को सलमान की धमकी

शिक्षा क्यों और कैसी?

आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर लेख